सारण पुलिस ने 33 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद कर 02 गांजा तस्कर को किया गया गिरफ्तार।

2 days ago 51
ARTICLE AD BOX

पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, तस्करों एवं कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में :-

दिनांक-05.01.26 को सारण पुलिस को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। रिविलगंज थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की रिविलगंज नयका टोला में जय प्रकाश उर्फ पप्पू, पिता-स्व० शंभू प्रसाद एवं 01 महिला अपने घर में अवैध मादक पदार्थ रखकर क्रय विक्रय कर रहे है।

उक्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए जिला में कार्यरत नशा विनाशक टीम एवं रिविलगंज थाना पुलिस टीम के द्वारा उक्त बताये गये स्थान पर पहुंचकर विधिवत छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में प्रकाश उर्फ पप्पू पिता स्व० शंभू प्रसाद के घर से 6 किलो 800 ग्राम एवं महिला अभियुक्त के घर से 22 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ एवं प्रकाश उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में रिविलगंज थाना कांड संख्या-10/26 दर्ज किया गया है। छापेमारी के क्रम में भागी 01 महिला प्राथमिकी अभियुक्त को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

साथ ही भेल्दी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की भेल्दी थानान्तर्गत ग्राम पचरुखी में विरेश सिंह, पिता-स्व० सीताराम सिंह अपने दलान में अवैध मादक पदार्थ का क्रय विक्रय कर रहे है।

उक्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए भेल्दी थाना पुलिस टीम द्वारा उक्त बताये गये स्थान पर पहुंचकर विधिवत छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में विरेश सिंह, पिता-स्व० सीताराम सिंह के दलान में रखे मोटरसाईकिल के डिक्की से 4 किलो 70 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर 01अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

इस संदर्भ में भेल्दी थाना कांड संख्या-08/20 दर्ज किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

- गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-

1. जयप्रकाश उर्फ पप्पु, पिता-स्व० शंभू प्रसाद, सा०-नयका टोला, थाना-रिविलगंज, जिला-सारण।

2. विरेश सिंह, पिता-स्व० सीताराम सिंह, सा०-पचरुखी, थाना-भेल्दी, जिला-सारण।

3. 01 महिला अभियुक्त ।

- जप्त सामानों की विवरणी :-


1. गांजा 33 किलो 170 ग्राम, 2. मोटरसाईकिल-01, 3. मोबाईल-02।

- टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी :-


1. थानाध्यक्ष, रिविलगंज/ भेल्दी थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी।

2. जिला स्तरीय नशा विनाशक टीम, सारण।