झारखंड के तीन विश्वविद्यालय के V.C बने डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ।

2 days ago 147
ARTICLE AD BOX

दिघवारा सारण इसुपुर आमी निवासी डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय झारखंड रांची तथा रांची विश्वविद्यालय रांची के बाद अब तीसरे विश्वविद्यालय डॉ. श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय झारखंड में राज्यपाल सचिवालय रांची के नोटिफिकेशन नंबर DSPMU/01/2025-07/GS दिनांक 01-01-2026 के आलोक में एडिशनल V.C बनाए गए हैं जिसे परिजनों ग्रामीणों के साथ-साथ पूरे सारण जिला में खुशी की लहर फैल गई है। इसके पूर्व श्री सिंह BIT सिंदरी के डायरेक्टर के साथ-साथ कोयलांचल विश्वविद्यालय के V.C के पद को भी सुशोभित कर चुके हैं। उन्होंने अंबिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आर्मी से मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद छपरा के राजेंद्र कॉलेज से आईएससी करने के बाद सिंदरी से बीटेक की परीक्षा पास की उसके बाद में निरंतर आगे बढ़ते चले गए। बताते चलें कि उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। वह बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। वे अपने माता-पिता महारूपा देवी व मनोकामना सिंह के सबसे बड़े लड़के है। उनसे छोटे भाई धनंजय कुमार सिंह राम अवतार उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। सबसे छोटे भाई डॉक्टर सनधीर कुमार सिंह रांची के प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी कॉलेज में फिजिक्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं उनके भाई की पत्नी रंभा कुमारी प्राथमिक कन्या विद्यालय मलखाचक दिघवारा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं खुशी व्यक्त करने वाले व्यक्ति विधायक विनय कुमार सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, शक्ति शांति के डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह पूर्व प्रमुख, गोपाल सिंह, सरोज कुमार सिंह एवं सभी शिक्षक समाज।