ARTICLE AD BOX
- प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने शिक्षकों के प्रोन्नति हेतु शिक्षा मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात।
सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के प्रखंड प्रमुख सह सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लोकप्रिय, भावी एवं कर्मठ प्रत्याशी डॉ राहुल राज ने बिहार के माननीय शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से शिक्षकों तथा प्राध्यापकों के तमाम महत्वपूर्ण लंबित जटिल समस्याओं के समाधान हेतु शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात शिक्षकों के हितों को लेकर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद माननीय शिक्षा मंत्री ने डॉ. राहुल राज द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और प्रत्येक विषय पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान डॉ. राहुल राज ने सबसे पहले माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की प्रोत्रति से जुड़ा मुद्दा उठाते हुए जिले के भीतर तमाम पदस्थापित शिक्षकों के स्थानांतरण की बात कही जिससे कि उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के तहत माध्यमिक शिक्षकों के लिए रिक्ति के आधार पर प्रोन्नति का प्रावधान है, जो अव्यावहारिक है। इसके कारण बड़ी संख्या में योग्य शिक्षक वर्षों तक प्रोन्नति से वंचित रह जाते हैं।
उन्होंने माननीय मंत्री जी से मांग की कि उच्च माध्यमिक शिक्षकों की तरह माध्यमिक शिक्षकों के लिए भी 'स्केल प्रमोशन' की व्यवस्था लागू की जाए, जिससे प्रोन्नति प्रक्रिया सरल और न्यायसंगत हो सके। उन्होंने शिक्षा मंत्री को इस तथ्य से भी अवगत कराया कि शिक्षकों के प्रोन्नति के लिए पत्र काफी पहले निर्गत हो चुका है परन्तु इसकी प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पाई है, जिसे जल्द से जल्द प्रारंभ करवाने की कृपा की जाए। इसके बाद स्थानांतरण से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करते हुए डॉ. राहुल राज ने उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थापित प्रधानाध्यापकों को पारस्परिक स्थानांतरण (म्यूचुअल ट्रांसफर) एवं ऐच्छिक स्थानांतरण की सुविधा देने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि स्थानांतरण नीति में लचीलापन न होने से शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को पारिवारिक व सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शिक्षा समिति की अनुशंसा को अविलंब लागू करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि अनुदानित शिक्षकों को अनुदान के बदले वेतनमान सहित सभी सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएं क्योंकि वर्षों से अनुदानित शिक्षक समान कार्य के बावजूद समान अधिकारों से वंचित हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने मार्च महीने के पूर्व इसी वित्तीय वर्ष में सभी तरह के बकाया भुगतान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश निर्गत करने की मांग की ताकि किसी भी शिक्षक या प्रधानाध्यापक का किसी भी तरह का बकाया शेष न रहे और वे स्थिरता और गहनता के साथ कार्य कर सकें।
शिक्षकों से जुड़ी सभी प्रासंगिक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा इस संबंध में मंत्री जी के द्वारा इन सभी मुद्दे पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया जबकि कुछ मुद्दों पर प्रक्रियात्मक कारणों से समय लगने की बात कही। साथ ही निदेशक माध्यमिक शिक्षा से बात कर समाधान करने की सहमति भी प्रदान की गई एवं उस पर विभागीय उच्चाधिकारियों से विमर्श कर उचित एवं व्यवहारिक निर्णय लेने की बात कही। शिक्षकों के प्रति डॉ राहुल राज की ऐसी संवेदनशीलता को मंत्री जी ने सराहते हुए उनके व सभी शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अपने संबोधन में यह भी कहा कि डॉ राहुल राज जिस प्रकार शिक्षकों की समस्याओं को लेकर पूर्ण सक्रियता के साथ उन्हें विश्वास दिलाते हुए आगे बढ़ रहे हैं
तथा वृहद स्तर पर उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों से पहली बार ऐसा लग रहा है कि इस क्षेत्र को एक कर्मठ और ईमानदार प्रतिनिधि मिलने जा रहा है जो शिक्षकों के वर्तमान व भविष्य दोनों को सुरक्षित करेगा। डॉ राहुल राज ने व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच समय देने एवं शिक्षकों की समस्या पर विशेष ध्यानाकर्षण हेतु माननीय शिक्षा मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी यह विचारधारा शिक्षा जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा और प्रदेश के युवाओं को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सशक्त बनाएगा।


.jpg)


















English (US)