ARTICLE AD BOX
- हुआ गिरफ्तार,टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज।
छपरा।सारण दिनांक 02.02.2026 को 3 बजे अपराह्न समाहरणालय में एक व्यक्ति वहाँ प्रतिनियुक्त आदेशपाल से अपना नाम रीतेश कुमार, पिता कृष्णा पंडित, ग्राम -बसाढ़ी, थाना-छपरा मुफस्सिल बताते हुए बोला कि वह वर्तमान में मेरठ में आईएएस के पद पर पदस्थापित हूँ तथा मुझे जिलाधिकारी से मिलला है। उसे जिलाधिकारी से मिलने हेतु कार्यालय प्रकोष्ठ के अंदर भेजा गया। जिलाधिकारी द्वारा जब उससे पहचान पत्र की मांग की गयी तो उसके द्वारा अनभिज्ञता जाहिर की गयी। तत्पश्चात् पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह आईएएस या अन्य कोई सरकारी पद पर पदस्थापित नहीं है। वह अपना धौंस दिखाने के लिए आईएएस ऑफिसर बनकर जगह-जगह सरकारी कार्यालयों में जाकर अधिकारियों से मिलते हैं तथा इसके एवज में किसी व्यक्ति का काम हो जाता है तो संबंधित से मोटी रकम वसूल लेते हैं। इनके द्वारा फर्जी आईएएस बनकर लोगों से राशि वसूलने का कार्य किया जाता है, जो एक अपराध है। जिलाधिकारी के निदेश पर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुये गिरफ्तार किया गया है।





.jpg)













English (US)