बड़हरा मे शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग हजारों की संपति खाक।

11 hours ago 14
ARTICLE AD BOX

बड़हरा।भोजपुर। प्रखंड के नथमलपुर पंचायत के महुदही गांव में लगी आग ने देखते ही देखते लिया बड़ा रूप जिसमें  एक घर जलकर हुए राख यह रात्रि में शॉर्ट सर्किट के कारण धीरे-धीरे बड़ा रूप ले लिया जिससे देखते ही देखते संजय पासवान ग्राम महुदही निवासी का घर जलकर स्वाहा हो गया इस घटना से घर का सारा सामान जल गया मजदूरी करने वाले संजय पासवान के घर में अब कुछ नहीं बचा जिसे वह लाचार और बेबस होकर सहारा  के लिए गुहार लगा रहे है। संजय पासवान अपने मजदूरी के दम पर अपना घर चलाते हैं उनके इसके हालत को देखते हुए सेमरिया ग्राम निवासी समाज सेवी उपेंद्र सिंह ने आर्थिक रूप से कुछ सहायता की इस घटना में किसी भी प्रकार कि कोई पशु या व्यक्ति आहत नही हुआ है