ARTICLE AD BOX
बड़हरा।भोजपुर। थाना क्षेत्र के पैगा गांव बगीचा सड़क समीप से पुलिस ने दो बाइक तथा सौ लीटर देशी महुआ शराब जब्त के साथ चार धंधेबाज को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।गिरफतार शराब धंधेबाज पैगा गांव के अभिषेक कुमार तथा इंदल कुमार जबकि सिन्हा थाना के पोरहां गांव के विकास कुमार तथा धुधुआ गांव के सुरेश कुमार बताया जा रहा।पुलिस के मुताबिक दो बाइक जिसमे एक टीवीएस अपाची बाइक तथा दूसरा होंडा साइन बाइक से चार शराब धंधेबाज दो बाइक पर लादकर अलग अलग पचास पचास लीटर बोरा मे टयूब के सहारे देशी शराब लेकर पैगा गांव स्थित बगीचा सड़क से बिक्री के लिए जा रहे थे।जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही पैगा गांव स्थित बगीचा सड़क पर छापेमारी कर दो बाइक,सौ लीटर देशी शराब के साथ चार शराब धंधेबाज को उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराते हुए गिरफतार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के इस कार्रवाई से शराब धंधेबाजों मे अफरातफरी के साथ हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर पैगा गांव स्थित बगीचा सड़क समीप से दो बाइक सौ लीटर देशी शराब जब्त के साथ चार शराब धंधेबाज को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।छापेमारी के नेतृत्व थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद कर रहे जिसमे अन्य कई पुलिस बल के जवान मौजूद थे।







.jpg)










English (US)