कोईलवर में, 20 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार जेल।

11 hours ago 16
ARTICLE AD BOX

कोईलवर/भोजपुर। थाना क्षेत्र में बिहार सरकार की मद्यनिषेध नीति को सख्ती से लागू करते हुए पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। कोईलवर थाना कांड संख्या 27/26, दिनांक 02/02/2026 के अंतर्गत धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2018 के तहत एक धंधेबाज को अवैध शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान ग्राम कुल्हड़िया, वार्ड संख्या 09 निवासी सत्येंद्र प्रसाद उर्फ चुलचुल, पिता स्वर्गीय रामनाथ प्रसाद को मौके से बीस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।। पुलिस के अनुसार यह शराब अवैध रूप से संग्रहित की गई थी और इसके बिक्री अथवा वितरण की आशंका भी जताई जा रही थी। पुलिस ने धंधेबाज के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी नरोतम चन्द्र ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी स्थिति में कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियानों से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगेगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।छापेमारी मे थानाध्यक्ष नरोतम चन्द्र दरोगा जितेन्द्र तिवारी ,सुबास कुमार मंडल सहित अन्य कई पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।