मध्य विद्यालय सैद सराय गरखा में विदाई सह सम्मान समारोह मनाया गया।

18 hours ago 9
ARTICLE AD BOX

सारण के गरखा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सैद सराय के शिक्षक सुमन प्रसाद के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिवार ने विदाई सह सम्मान समारोह मनाया।मुख्य अतिथि सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ,प्रधान सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ,माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव विद्यासागर विद्यार्थी ,जिला अध्यक्ष विनोद प्रसाद यादव, शिक्षक नेता कमलेश्वर राय ने अपने-अपने विचार रखें और कहा कि शिक्षक सेवा से सेवा निवृत होते हैं लेकिन जीवनपर्यंत शिक्षा दान करते रहते हैं ।शिक्षक सुमन प्रसाद अपने सेवा में बहुत ही इमानदारी पूर्वक कर्तव्यों का कार्य किया और संघ के कोषाध्यक्ष भी ईमानदारी पूर्वक निभाये ।उनकी साफ सुथरी छवि और कर्तव्य निष्ठा हमेशा याद रहेगी ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोनू कुमार ने अपने विचार रखें और अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर सादपुर के मुखिया राकेश प्रसाद यादव ,शिक्षक नेता अरुण कुमार ,संतोष प्रसाद ,शिक्षिका कविता कुमारी ,विभा देवी ,पुष्पा कुमारी ,सीमा कुमारी,शिक्षक उमेश कुमार सुभाष प्रसाद ,मुन्ना कुमार ,अजय राम ,राम बाली साहनी ,मनोज सिंह ,डॉक्टर शशी सिंह ,रघुनाथ सिंह ,विनोद चौधरी ,विजय कुमार ,राजू सिंह ,मिथिलेश कुमार ,विजय पंडित ,तनवीर दानिश ,अवधेश राम सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।