कृष्णगढ़ झोखीपुर गांव से एक पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार जेल।

18 hours ago 24
ARTICLE AD BOX

बड़हरा।भोजपुर।प्रखंड के कृष्णगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए झोखीपुर गांव मे छापेमारी कर अवैध एक देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान झोखीपुर गांव निवासी ऋतिक कुमार गोस्वामी के रूप में की गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि उक्त युवक अवैध हथियार और कारतूस लेकर गांव में घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों के बीच किसी बड़ी आपराधिक घटना को लेकर भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने झोखीपुर गांव में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गांव स्थित आम के बगीचे से युवक को पिस्टल के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक अवैध पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक के हथियार के साथ घूमने की खबर से गांव में दहशत का माहौल था। समय रहते पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से किसी बड़ी वारदात की आशंका टल गई।थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक को हथियार कहां से प्राप्त हुआ और इसके पीछे किसी गिरोह की संलिप्तता है ।बता दे की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।