ARTICLE AD BOX
छपरा आज 01/02/2026 रविवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती के पावन अवसर पर समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए सदर प्रखंड के मुसेपुर गांव स्थित बीएनएसएस मंदिर विद्यालय परिसर में आरोग्यधाम छपरा द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 231 मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर निःशुल्क उपचार एवं दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में मरीजों को ब्लड शुगर जांच, यूरिक एसिड जांच तथा सांस संबंधी रोगों की जांच (PFT) की निःशुल्क सुविधा प्रदान की गई। शिविर में शहर के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी चिकित्सक डॉ. ओंकार नाथ (एमडी, फिजिशियन) एवं डॉ. चंदन कुमार ( एमडी – पीडियाट्रिक्स) ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान छाती रोग, टीबी, निमोनिया, खांसी, दमा, पेट संबंधी रोग, मधुमेह, नस एवं हृदय रोग, थायराइड, जोड़ों का दर्द, सिरदर्द, चक्कर, अनिद्रा, महिलाओं से जुड़ी समस्याएं तथा नवजात व शिशु रोगों का निःशुल्क परामर्श एवं उपचार किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों चिकित्सकों को विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन भारद्वाज द्वारा एवं विद्यालय के निदेशक सत्येंद्र सिंह ने युवा रवि सिंह को फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । उपस्थित लोगों ने चिकित्सकों के इस सेवा भाव की भूरी-भूरी प्रशंसा की। आयोजन में मौजूद लोगों ने इस पहल को जरूरतमंदों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। वहीं आयोजकों ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाओं समता, सेवा और मानव कल्याण से प्रेरणा लेकर भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। साथ ही क्षेत्र के लोगों से ऐसे आयोजनों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई। इस शिविर को सफल बनाने में ऋषिकेश जी, कुंदन सिंह, सूरज ,सोनू, रवि सिंह,रौशन, सुमित मिश्रा एवं अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा।













.jpg)






English (US)