ARTICLE AD BOX
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर सारण जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित / फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस टीम के द्वारा छापामारी किया गया। जिसके उपरांत पुलिस पर हमला के मामले में दर्ज मुफस्सिल थाना कांड संख्या-217/17, दिनांक-28.07.17, धारा-147/149/323/341/353/427/379 307/337/338 भा०द०वि० में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-
1. अनिल कुमार, पिता-आत्मा राय, साकिन-जमुना, थाना-मुफस्सिल, जिला-सारण।
2. अजय कुमार सिंह, पिता-राम पवित्र सिंह, साकिन-जमुना, थाना-मुफस्सिल, जिला-सारण।
3. वीरचन्द्र सिंह, पिता-राधे सिंह उर्फ गांधी सिंह, साकिन-जमुना, थाना-मुफस्सिल, जिला-सारण।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :
थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी।











English (US)