छपरा में स्टेशन मास्टर की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी जाने के दौरान हुआ हादसा।

1 year ago 358
ARTICLE AD BOX

छपरा। छपरा में स्टेशन मैनेजर संजय कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। संजय छपरा स्टेशन से अपने ड्यूटी स्थल छपरा-सीवान रूट के चैनवा स्टेशन के लिए बाइक से जा रहे थे। जानकारी के अनुसार उनकी ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक थी। रात में 11 बजे बाइक से जाने के दौरान दाउदपुर और एकमा के बीच विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने घायल को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक स्टेशन मैनेजर संजय कुमार मूल रूप से नालंदा जिला का निवासी था। पिछले कई सालों से छपरा में स्टेशन मैनेजर के पद पर पदस्थापित था।