कोईलवर पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार जेल।

4 weeks ago 279
ARTICLE AD BOX

कोईलवर/भोजपुर। थाना क्षेत्र के सकडडी गांव से पुलिस ने अपनी ही पत्नी की फांसी द्वारा हत्या के मामलें में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सकडडी गांव के वॉर्ड न 7 निवासी बच्चा राय का पुत्र कामेंद्र राय बताया जा रहा है। 

आपको बता दें इसी वर्ष 4 जून को सकडडी गांव में एक महिला ने सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला की मायके वालों द्वारा ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला स्थानीय थाना में कांड संख्या 141/25 के तहत मामला दर्ज कराया गया था।मिली जानकारी अनुसार मृतका कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव वार्ड नंबर 7 निवासी कमेन्द्र यादव की 26 वर्षीया पत्नी सीता देवी बताई गई थी। उधर मामला दर्ज होने के बाद से ही युवक फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि युवक सकडडी अपने घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान फरार युवक की गिरफ्तारी हुई है।

दोनों की हुई थी लव मैरिज शादी

 मृतका के ममेरे भाई रोहित कुमार ने बताया था की पांच वर्ष पूर्व सकड्डी गांव के रिश्तेदार के यहां दोनों के बीच संपर्क हुआ था और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा। कई साल प्रेम-प्रसंग चलने के बाद वर्ष 2021 में दोनों ने पवना गांव स्थित मंदिर में लव मैरिज शादी हुई थी। 

शादी के करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद उसके पति और ससुराल वालों द्वारा दहेज में बुलेट व पैसे की मांग किया जाने लगा। जिसके बाद उन लोगों ने बोला कि ठीक है हम लोग दे देंगे। इसके बाद उनके द्वारा उसके ससुराल वाले को एक साल पहले लगभग एक लाख रुपए से अधिक दे भी दिया था। तब सब ठीक हो गया था। कुछ दिन पूर्व उसका उसके पति से फोन पर झगड़ा हुआ था। उसके बाद उसकी सास भी उससे झगड़ा किया था। फांसी लगाने वाले दिन से एक दिन पूर्व दोपहर करीब दो बजे उसके भाई अरुण के मोबाइल पर उसने कॉल किया था और बोला था कि उसके साथ ससुराल वालो ने मारपीट की है। उस समय उसका भाई अरुण पंजाब में था। जिसके कारण उसने रोहित को कॉल किया और वह उसके ससुराल गया और पूछा कि आप लोगों ने झगड़ा क्यों किया तो उनलोगों ने कुछ नहीं बताया। जब उसकी बहन नहीं दिखाई तो उसने फिर ससुराल वालों से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह चौकी से गिर गई थी और वह अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद वह वापस अपने घर चलाया। 

मंगलवार की रात उसके ससुराल के एक ग्रामीण द्वारा उसे सूचना मिली थी कि उसकी बहन की हालत काफी सीरियस है। इसके बाद उसके भाई द्वारा उसे फोन किया गया था। जिसके बाद बुधवार की सुबह जब वह उसके ससुराल सकड्डी गांव पहुंचा तो उसने देखा कि वह पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी थी और उसके ससुराल के सभी लोग फरार थें। सिर्फ उसकी सास वहां मौजूद थी। जिसके बाद उसने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी थी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया था। वहीं दूसरी तरफ मृतका के ममेरे भाई रोहित कुमार ने उसके ससुराल वालों पर बुलेट की मांग को लेकर उसे मारपीट कर व फांसी लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था। बताया जाता है कि मृतका अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर थी एवं अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी। उसका पति हैदराबाद में रहकर प्राइवेट काम करता है एवं उसे एक वर्ष का एक पुत्र मौर्य राज है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया था। इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था और स्थानीय थाना एफआईआर  दर्ज कराई गई थी।