अहले सुबह छापामारी कर 04 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कर, 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

3 weeks ago 227
ARTICLE AD BOX

- मई-2024 से अबतक के विशेष अभियान में कुल 226 लड़कियों को मुक्त कराकर 30 कांड दर्ज करते हुए 84 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

आज दिनांक-25.09.2025 को माननीय श्री प्रियंक कानूनगो, सदस्य-राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार अहले सुबह जनताबाजार एवं अमनौर थानान्तर्गत विभिन्न आर्केस्ट्रा का विधिवत घेराबंदी कर छापामारी किया गया। इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 04 नाबालिग लड़कियों (जो असम की निवासी हैं) को मुक्त कराया गया एवं 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जनताबाजार थाना कांड सं0-227/25 एवं अमनौर थाना कांड सं0-289/25, दिनांक-25.09.25 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में मई 2024 से अबतक सारण जिलान्तर्गत कुल-226 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराकर 30 कांड दर्ज करते हुए 84 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

- गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. अब्दूल रहीम, पिता-बंदर अली, साकिन-बगैया, थाना-मनिकपुर, जिला-बगैया, असम ।

- छापामारी दल में शामिल सदस्य :-

1. थानाध्यक्ष जनताबाजार / थानाध्यक्ष अमनौर थाना एवं अन्य पदाधिकारी / कर्मी।

2. प्रभारी ए.एच.टी.यू. सारण।

3. मिशन मुक्ति फाउन्डेशन के सदस्य।

4. रेस्कयू फाउन्डेशन, दिल्ली के सदस्य।

5. नारायणी सेवा संस्थान, सारण के सदस्य।

6. रेस्कयू एण्ड रिलीफ फाउन्डेशन, पश्चिम बंगाल ।

_उल्लेखनीय है कि सारण पुलिस द्वारा "आवाज दो" अभियान चला कर लगातर कार्रवाई की जा रही है। जनता से सूचना और सहयोग की अपील है, यदि आप या आपके आसपास कोई महिला इस तरह की समस्याओं से जुझ रही है, तो "आवाज दो" हेल्पलाईन नं0-9031600191 से अपनी बात हम तक पहुँचाएं।_