गरखा थानान्तर्गत दो पक्षों के बीच घटित घटना का डीआईजी, डीएम एवं एसएसपी सारण ने किया निरीक्षण।

3 months ago 626
ARTICLE AD BOX

दिनांक-06.07.25 को गरखा थानान्तर्गत भुआलपुर चौक के पास एक दिन पहले मेले में छेड़खानी के आरोपी में शाहबाजपुर के 01 लड़का को पीटा गया था। उसी बात के विवाद को लेकर आज शाम करीब 07:30 बजे सहबाजपुर (मढ़ौरा थाना) के कुछ उपद्रवी लड़को द्वारा भुआलपुर चौक पर जमा होकर दूसरे पक्ष के साथ हाथापाई की गयी। इसी दौरान औधा गांव के अन्य लोग आकर सहबाजपुर के लड़के को मार-पीट कर खदेड़ दिए तथा एक स्थानीय चाय की दुकान के बाहरी कर्कट को भी तोड़-फोड़ किया गया।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय गरखा थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया गया एवं 04 व्यक्तियों का आवश्यक पूछ-ताछ हेतु तत्क्षण हिरासत में लिया गया है। दूसरे पक्ष भी पर कार्रवाई करते हुए शाहबाजपुर गाँव के 04 उपद्रवी तत्वों को हिरासत में लिया जा चुका है. अन्य शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर कठोरतम कार्रवाई की जाएंगी।

इसी क्रम में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र, छपरा, जिलाधिकारी, सारण, वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर 1 द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। संबंधित कर्मियों को निष्पक्षता एवं तत्परता से जाँच करते हुए दोषियों की पहचान कर विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मजिस्ट्रेट और पुलिस कैम्प कर रहे है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। कृपया सूचना दें सहयोग करें।