आपसी विवाद में हुई झड़प का SSP सारण ने किया निरीक्षण, अब तक 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

1 day ago 105
ARTICLE AD BOX

आज दिनांक 15.10.2025 संध्या लगभग 06:45 बजे भगवान बाजार थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अंतर्गत छोटा ब्रह्मपुर में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद ने आगे चलकर झड़प का रूप ले लिया। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा गोली चलायी गयी जिससे एक व्यक्ति जख्मी हो गया तथा एक अन्य व्यक्ति को मामूली रूप से चोट आयी है. दोनों घायलों को उपचार हेतु सदर अस्पताल, छपरा में भर्ती कराया गया है। जहां एक व्यक्ति के बेहतर इलाज हेतु PMCH पटना रेफर किया गया है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, सारण तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-। द्वारा त्वरित रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को घटना की गहनता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

प्राप्त निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भगवान बाजार थाना पुलिस टीम ने घायल के परिजन से फ़र्द बयान प्राप्त कर प्राथमिकी दर्ज की तथा घटना के 02 घंटे के भीतर 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य है।

सभी सुधिजनों से अपील है कि आपसी विवादों में हिंसा या झगड़ा न करें। किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल डायल 112 या अपने नजदीकी थाना या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष (हेल्पलाइन नंबरः 9031036406) पर संपर्क करें।