ARTICLE AD BOX
रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज ने क्षेत्र अंतर्गत जनतावासियों की राशन संबंधी तमाम समस्याओं के समाधान को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष बैठक की। इस बैठक में उन्होंने रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत जनताजनार्द्धन को होने वाली राशन संबंधित तमाम समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से रखा।
उन्होंने बैठक के दौरान स्थितियों से अवगत कराते हुए बताया कि स्थाई एम ओ के उपलब्ध नहीं रहने से क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से तमाम गरीब, असहाय लोग विगत दिनों से राशन कार्ड बनवाने हेतु निरंतर प्रखंड कार्यालय व उनके आवासीय कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी। ऐसी दुर्लभ स्थिति पर ध्यानाकर्षण करते हुए समाधान के उद्देश्य से स्वयं प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में इस तथ्य को रखा कि रिविलगंज क्षेत्र में जिन्हें राशन वितरण हेतु चार्ज मिला है।
उनका रोस्टर सुनिश्चित किया जाए, जिसके तहत वे रिविलगंज में कैंप लगाकर बैठे तथा ग्रामीण लोगों से मिलकर उनकी राशन संबंधी समस्याओं का निष्पादन करें ताकि शीघ्र-अतिशीघ्र उनकी समस्या का समाधान हो सके और प्रखंड कार्यालय पर कैम्प लगाकर उन सभी लाभार्थियों का राशन कार्ड शीघ्र-अतिशीघ्र बनवाया जा सके क्योकि जनता को सुख-सुविधा प्रदान करना हमारा प्रथम दायित्व है।
इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न योजनाओं में आई स्थिरता को लेकर भी अनुमंडल पदाधिकारी से वार्ता की। प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज के वक्तवयों को ध्यान में रखते हुए उपस्थित पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही रिविलगंज प्रखंड कार्यालय पर तिथि सुनिश्चित कर उन सभी लाभार्थियों का राशन कार्ड बनावाने का कार्य किया जाएगा। ततपश्चात डॉ राहुल राज ने अनुमंडल पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।.jpg)





















English (US)