ARTICLE AD BOX
भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय संजय सरावगी जी का आज छपरा आगमन होने पर रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज ने स्वागत किया। तत्पश्चात परिसदन में माननीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, विधायक माननीय मण्टु सिंह, माननीय जनक सिंह के साथ रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डाॅ. राहुल राज एक साथ बैठे। डॉ. राहुल राज ने सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यो के विमर्श के अतिरिक्त सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव के संबंध में भी इस बैठक में बातचीत की।
छपरा के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान विवेकानंद इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल व सारण जिले का एकमात्र सुप्रसिद्ध फार्मेसी संस्थान विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के निदेशक डाॅ.राहुल ने बताया कि किस प्रकार उच्च न्यायालय में रिट कर लगभग 500 अयोग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटवाने में सफलता मिली।
शिक्षण क्षेत्र में विकास हेतु शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु पहली प्राथमिकता के उद्देश्य से अपने तैयारियों के बारे में शिक्षक-हित में किए गए कार्यों का विस्तार से जिक्र करते हुए बताया कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आगामी चुनाव हेतु पांचों जिले के माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं का भरपूर सहयोग और समर्थन निरंतर प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने शिक्षकों की बदहाल स्थिति से भी उन्हें अवगत कराया। डाॅ.राहुल राज ने बताया कि कुल मतदाताओं का लगभग 40% वोट शेयर सिर्फ सारण का है, जिनका विशेष अनुग्रह हमें प्राप्त है।
इन सभी मुद्दों पर ध्यानाकर्षण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री सरावगी ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए प्रोन्नत करने के उद्देश्य से और अधिक मेहनत करने की सलाह दी।





















English (US)