छपरा क्लब कार्यकारिणी समिति की बैठक की गई आयोजित।

4 days ago 25
ARTICLE AD BOX

जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज दिनांक 31.01.2026 को छपरा क्लब कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, माननीय सांसद के प्रतिनिधि, समिति के सदस्य तथा चयनित एजेंसी उपस्थित रहे।

         बैठक में छपरा क्लब को पूर्ण रूप से विकसित करने हेतु उक्त क्लब परिसर में G + 7 भवन निर्माण एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित पारित डिजाइन को चयनित एजेंसी द्वारा PPT के माध्यम से अवलोकन कराया गया। अवलोकन के उपरांत समिति द्वारा विचार - विमर्श कर निर्णय लिया गया कि उक्त क्लब परिसर में G + 7 भवन निर्माण से पूर्व छपरा नगर निगम से नक्शा पास कराने की कार्रवाई की जाय।

       छपरा क्लब के अधीन सभी 103 दुकानों के अद्यतन किराया का आकलन करने हेतु एक कमिटी का गठन कर कितनी देनदारी बकाया है, की विवरणी तैयार कर माननीय न्यायालय में लंबित वादों के लिए सुयोग्य अधिवक्ता की प्रतिनियुक्ति कर सभी मामलों को निष्पादित कराने का निर्णय लिया गया।

        सभी 103 दुकानों का सर्वे कराकर पुनः इकरारनामा तथा पुनः दुकान आवंटित करने की कार्रवाई पूर्ण करने का निदेश दिया गया।