ARTICLE AD BOX
- अभी हमारी विकास की यात्रा पूरा नहीं हुई है : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल।
मुझे महाराजगंज की जनता ने बहुत स्नेह दिया है, जिसके स्नेह और प्रेम के कारण पार्टी ने मुझे फिर से महाराजगंज लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। मैं महाराजगंज की जनता को कोटि-कोटि नमन करता हूँ और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को धन्यवाद देता हूँ।

उक्त बातें महाराजगंज लोकसभा से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर में एनडीए की बैठक को संबोधित करते हुए कहा। एनडीए प्रत्याशी घोषित होने के बाद बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि दस वषों में मैंने जितना विकास करना था, उतना विकास क्षेत्र में किया, लेकिन अभी विकास की यात्रा पूरी नहीं हुई है। महाराजगंज की जनता के सपने को पूरा करना है। यदि महाराजगंज की जनता का आशिर्वाद मिला तो अगले पाँच वर्षों मे उनके सपने को जरूर पूरा करूँगा। जिस प्रकार विकसित भारत बनेगा, उसी प्रकार महाराजगंज भी विकसित लोकसभा बनेगा। मैने दस वर्षो में बिना भेद-भाव, जातिवाद किए नि:स्वार्थ भाव से महाराजगंज की 90 प्रतिशत गाँवो में योजना दिया है और बाकी गाँवो में भी विकास होगा। हर घर बिजली पहुँचाने की कोशिश किया है। हर खेत तक बिजली पहुंचेगी। महाराजगंज के विकास का अरमान अभी हमारे दिल में है और विकास होगा, महाराजगंज विकसित बनेगा। हमें यहाँ की जनता का स्नेह और प्रेम अधिकारिक रूप से प्राप्त होता है। नहर का सैंदर्गीकरण का काम अवश्य पूरा होगा। मैने जनता से जितना वादा किया था, वे सभी कार्य दस वर्षो में पूरा किया हूँ, लेकिन अभी रुकने वाला नही हूँ। जनता के सभी सपनो को पूरा किया जाएगा। जनता सब जानती है कि दस साल में क्या काम हुआ है। पुछना है तो जनता से घुमकर पूछ लिजिए कि का हो सिग्रीवाल विकास कइले बारन के ना, जवाब खुद जनता से मिल जाई। एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी ने विश्वास जताया कि इस बार महाराजगंज लोकसभा से तीन लाख से अधिक मतों से जीत होगी। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने की तथा संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने किया।बैठक में मंगल पाण्डेय स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री बिहार सरकार, तरैया विधायक जनक सिंह, लोकसभा प्रभारी शशी रंजन, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, गोरेयाकोठी विधायक देवेश कान्त, पूर्व विधायक ज्ञानचंद माँझी, राम दयाल शर्मा प्रदेश प्रभारी शिक्षा प्रकोष्ठ, भाजपा जिला प्रभारी अनुप श्रीवास्तव, बैजनाथ प्रसाद सिंह विकल, लोजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, दिनेश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष जदयू, प्रियन्का सिंह उपाध्यक्ष जिला परिषद, महादेव पासवान लोजपा जिलाध्यक्ष सीवान, प्रो अरूण कुमार सिंह, उमेश तिवारी, लगन देव तिवारी, महेश सिंह, जिला महामंत्री शत्रुघ्न भगत, धर्मेन्द्र साह, श्याम बिहारी अग्रवाल, शान्तनु कुमार, अमरजीत सिंह, अनीष सिंह, रंजीत प्रसाद, अजीत सिंह, रामा कान्त सिंह डब्लू, रोशन सिंह, पूर्देन्दू सिंह, कुमकुम जी महिला जिलाध्यक्ष सारण, सुप्रिया जायसवाल, रजनी रंजन महिला जिलाध्यक्ष सीवान, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, गुड्डु चौधरी सहित एनडीए नेता, पदाधिकारी गण थे।

Full News click here Click here





















English (US)