भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने चांदी थाना मे लगाया जनता दरबार,कई मामला हुआ निष्पादन।

4 days ago 20
ARTICLE AD BOX

कोईलवर।भोजपुर।प्रखंड अंतर्गत चांदी थाना परिसर में भोजपुर के पुलिस अधीक्षक श्री मिस्टर राज के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों फरियादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, रास्ता विवाद,मोबाइल गुमशुदगी और पुराने लंबित मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। जबकि शेष मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को लेकर सीधे थाना या जनता दरबार में आएं, ताकि विवाद समय रहते सुलझाया जा सके। जनता दरबार के आयोजन से क्षेत्र में संतोष देखा गया और लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।जनता दरबार में भोजपुर एसपी मिस्टर राज, सदर एसडीपीओ 2 रंजीत कुमार सिंह, इंस्पेक्टर विजय भारती,थानाध्यक्ष राकेश रौशन सहित अन्य कई लोग उपस्थित हुए थे।