ARTICLE AD BOX
जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक 31.01.2026 को समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा सारण जिले में संचालित पर्यवेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम सम्पूर्ण परिसर की चहारदीवारी को ऊंचा करने एवं कंटीला तार को सुदृढ़ ढंग से लगाने का निदेश दिया गया। .jpg)
जिलाधिकारी द्वारा 16 से 18 वर्ष के Henious बच्चों को उक्त गृह से अविलंब स्थानांतरित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
सदर प्रखंड अवस्थित विशुनपुरा के पास चयनित भूमि पर नए पर्यवेक्षण गृह भवन निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने हेतु विभाग से पुनः अनुरोध करने का निदेश दिया गया।.jpg)
परिसर एवं उक्त गृह भवन के अंदर तथा किचेन को नियमित रूप से पूर्ण साफ सुथरा रखने का निदेश दिया गया।
उक्त गृह में रह रहे बच्चों की पढ़ाई तथा स्किल के विकास हेतु उनकी Hobbey के अनुसार सभी बच्चों की प्रोफाइल तैयार करते हुए उसके अनुसार उन्हें प्रशिक्षित करने का निदेश दिया गया ताकि उक्त गृह से निकलकर वे पठन पाठन का कार्य कर समाज में प्रतिष्ठित हो सकें। .jpg)
संपूर्ण परिसर एवं भवन के अंदर Black Spot को चिन्हित करते हुए 24 घंटे के अंदर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाने का निदेश दिया गया ताकि उक्त परिसर की पूर्ण चहारदीवारी की 24 घंटे निगरानी की जा सके।.jpg)
निरीक्षण के क्रम में बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित अधीक्षक, पर्यवेक्षण गृह एवं सभी सुरक्षा गार्ड उपस्थित थे।





















English (US)