ARTICLE AD BOX
निर्माणाधीन मां कामाख्या मंदिर दर्शन नगर शिल्पी पोखरा स्थित परिसर में छपरा शहर के प्रबुद्ध जनों की एक बैठक हुई जिसमें पाटलिपुत्र विभाग के प्रचारक देवदास जी ने विवेकानंद केंद्र की स्थापना का उद्देश्य ,लक्ष्य एवं कार्य योजना को विस्तार पूर्वक बताया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता एवं सचिव चंद्रमोहन प्रसाद ने अपने विचार रखें। मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग का वादा किया।धर्म प्रचारक अरुण पुरोहित ने सूत्रधार का काम किया। अरुण पुरोहित ने कहा विवेकानंद आध्यात्मिक केंद्र खुलने से नवयुवक वर्ग को एक नई दिशा मिलेगी। भारत को उन्नत और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा
आज की बैठक में विश्व मोहन जी को नगर संयोजक बनाया गया। चंद्रमोहन प्रसाद, सुरेश कुमार चौबे, ओमप्रकाश श्रीवास्तव , स्वामीनाथ प्रसाद, अशोक कुमार पांडे आदित्य पाठक पांच लोगों की कोर कमेटी बनाई गई अगला कार्यक्रम 21 जून को योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया ।कामेश्वर सिंह अजय कुमार गुप्ता सुधाकर प्रसाद विक्की , अरुण पुरोहित धर्म प्रचारक मनोज कुमार भोला विशाल कुमार भानु प्रसाद अभिमन्यु कुमार, समृद्धि कुमारी ऋषिराज वगैरा उपस्थित रहे।