अमनौर में संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई।

11 hours ago 9
ARTICLE AD BOX

अमनौर थाना क्षेत्र के लखना गांव में संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गांव के रविदास मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए।

आयोजन समिति के सचिव ने बताया कि शोभायात्रा लखना गांव से प्रारंभ होकर बिसुनपुरा, धरहरा, शेखपुरा, बलडीहा अमनौर, नौतन होते हुए पुनः लखना गांव पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान जय संत रविदास के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। इस अवसर पर एक अनूठी पहल भी देखने को मिली। आमतौर पर किसी भी कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया जाता है, लेकिन संत रविदास जयंती के अवसर पर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए फीते को जोड़कर शोभायात्रा की शुरुआत की गई, जिसकी चारों ओर सराहना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र राम (सचिव), राजकुमार (अध्यक्ष), अमरनाथ (कोषाध्यक्ष), मुकेश राम, रौशन कुमार, विशाल कुमार, अवधेश राम, सोनू कुमार, प्रदुमन कुमार, रमेश कुमार मंगरू, विश्वकर्मा राम, बुनीलाल राम, विद्यापति राम, पूर्व सरपंच विनय विनीत, दूधनाथ राम, संजय कुमार राम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संत रविदास के जीवन, विचारों एवं सामाजिक समरसता पर उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।