ARTICLE AD BOX
छपरा दिनांक 1 फरवरी 2026 छपरा नगर के कटहरी बाग मोहल्ले में स्थित कौशल्या कॉलोनी नूतन निकेतन के प्रांगण में स्वर्णकार समाज के कुल गुरु तथा भक्ति काल के रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास के ज्ञान गुरु की जयंती का आयोजन सर्राफा स्वर्णकार संघ छपरा तथा स्वर्णिम विहान छपरा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया ।
इस कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के लोगों के अतिरिक्त सारन जिला के समस्त वैश्य समाज के लोगों ने भी शिरकत की । सभा की अध्यक्षता स्वर्णिम विहान के अध्यक्ष तथा मुख्य संरक्षण आनंद कुमार शाह ने किया जबकि मुख्य अतिथि के पद से प्रोफेसर डॉ अमरनाथ प्रसाद ने लोगों को संबोधित किया ।
कार्यक्रम के आयोजक कृष्ण कुमार वैष्णवी ने सभी उपस्थित अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम हर वर्ष माघी पूर्णिमा के दिन स्वर्णकार समाज के लोगों द्वारा मनाया जाता है । आगे कहा कि यह आयोजन सर्राफा स्वर्णाकार संघ एवं स्वर्णिम विहान ( स्वर्णकार समाज के बच्चों के हित में एक निशुल्क शैक्षणिक इकाई ) द्वारा किया जाता है ।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया । वक्ताओं में मुख्य रूप से प्रोफेसर डा० अमरनाथ प्रसाद प्रोफेसर अभय कुमार सिन्हा डॉ दीपक कुमार गुप्ता विनय कुमार सरस विनोद राज विशाल कुमार कल्याण जी श्याम बिहारी अग्रवाल तथा गंगोत्री प्रसाद ने सभा को संबोधित किया ।
इस अवसर पर स्वर्णिम विहान के अध्यक्ष आनंद कुमार साह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि स्वर्णकार समाज के उत्थान के लिए कृष्णा मोहन प्रसाद का योगदान अत्यंत ही प्रशंसनीय कहा जाएगा जिनके द्वारा इस स्वर्णिम विहान की स्थापना की गई है और जो दिन प्रतिदिन स्वर्णकार समाज के बच्चों के लिए शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए तत्पर रहते हैं । उन्होंने आगे कहा कि निकट भविष्य में स्वर्णिम विहान एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करेगा जिसमें स्वर्णकार समाज के प्रतिभावान बच्चों को मेगा इवेंट आयोजित कर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा ।
उन्होंने अपने संबोधन में स्वर्णिम विहान के उद्देश्यों मेंकी विस्तृत चर्चा की तथा वैश्य समाज की एकता पर बल दिया । कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार सरस ने किया।












.jpg)







English (US)