अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस लियो क्लब ऑफ छपरा का आठवां पदस्थापना मनाया गया।

10 hours ago 8
ARTICLE AD BOX

अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस लियो क्लब ऑफ छपरा टाउन का आठवीं पदस्थापना समारोह मनाया गया। लायंस इंटरनेशन के उप जिलापाल संगीता नंदा, इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन प्रकाश नंदा, इंडक्टिंग ऑफिसर छपरा के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ एस के पाण्डेय गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित थे। अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन अभिषेक किशोर व संचालन कुंवर जायसवाल ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि लायंस क्लब इंटरनेशनल के उद्देश्य को पूरी तरह धरातल पर उतार रहा है। लायंस लियो क्लब छपरा टाउन एक संयुक्त तत्वावधान में छपरा शहर के हर विद्यालय में सेनेटरी पेड्स मशीन लगाने का प्रयास करेगी साथ ही संस्था के द्वारा पौधरोपण का काम हो या लोगों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप लगाने की बात हो या मानव सेवा का कोई भी काम हो, हमारा क्लब हमेशा आगे रहा है। आगामी नए सत्र में परमानेंट प्रोजेक्ट जैसे यात्री शेड, चबूतरा का निर्माण किया जाएगा।

लियो अध्यक्ष अमित सोनी ने कहा कि पौधारोपण, हेल्थ चेकअप कैंप, रक्तदान शिविर कर, शहर में कुछ जगहों पर शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था जैसे कार्यों पर काम करेगा।

 लायंस क्लब ऑफ छपरा टाउन के सचिव मनीष कुमार ने कहा कि सामाजिक कार्यों में संस्था हमेशा से अग्रणी भूमिका निभाते रहा है। समाज के निचले तबके के लोगों को भी मुख्य धारा में लाने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर भी संस्था का मुख्य फोकस रहता है।