दो पक्षों के विवाद मे हुए हत्याकांड के 02 अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, अबतक कुल-04 गिरफ्तार।

1 day ago 99
ARTICLE AD BOX

दिनांक-11.05.2025 को नगर थानान्तर्गत खनुआ मुहल्ला में दो पक्षों के बीच हुई आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष के द्वारा द्वितीय पक्ष के 02 व्यक्तियों को लाठी-डंडे के प्रहार से जख्मी कर देने की घटना कारित की गयी थी। इलाज के क्रम में 01 जख्मी व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी तथा दूसरा जख्मी व्यक्ति नेहाल कुरैसी के फर्दब्यान के आधार पर नगर थाना कांड सं0-250/25, दिनांक-12.05.25, धारा-126 (2) / 115 (2)/125 (बी)/109/103(1)/352/351 (2)/3(5) बी०एन०एस० दर्ज किया गया।

इस संदर्भ में गठित SIT टीम द्वारा संकलित आसूचना के आधार पर छापामारी कर पुर्व में 02 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में आज दिनांक-15.05. 25 को कांड में संलिप्त 02 अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्‌तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों द्वारा कांड में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। दोषियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलायी जाएगी।

- गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. सागर कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पे० राजू चौधरी सा० मोहन नगर ब्राह्मण स्कूल के पीछे थाना नगर जिला सारण।

2. सन्नी कुमार उम्र करीब 28 वर्ष पे० बचुली प्रसाद सा० मौन चौक थाना नगर जिला सारण

 - टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-

1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1।

2. थानाध्यक्ष नगर थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।

3. जिला आसूचना इकाई, सारण।