कोईलवर पीएनबी बैंक से जालसाज कर रूपये निकासी मामले में दो युवक गिरफ्तार जेल।

11 months ago 270
ARTICLE AD BOX

बड़हरा/कोईलवर।भोजपुर।थाना क्षेत्र के पीएनबी बैंक से हेराफेरी जालसाजी कर 63500 रुपये निकासी करने के मामले में दो जालसाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार दोनो जालसाज युवक पटना जिला बिहटा थाना क्षेत्र के गौरैया स्थान जीनपुरा रोड बिहटा निवासी जितेन्द्र कुमार पिता स्वर्गीय विष्णु देव पांडे तथा रंजन मिश्रा पिता स्वर्गीय जुड़ागी मिश्रा बताया गया है।पुलिस के मुताबिक दोनो गिरफ्तार जालसाज पिछले महीने पीएनबी बैंक रूपये निकासी कर लिया था।जहां इस मामले में पीएनबी बैंक के मैनेजर ने स्थानीय थाना मे दोनो जालसाज युवकों के खिलाफ कांड संख्या 401/24 एफआईआर दर्ज कराया था।पुलिस ने दोनो जालसाज युवक को 63500 रूपये बरामद के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ 2 रंजीत कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेन्स किया है।