कोईलवर में खून का रिश्ता बना कत्ल की वजह, कुदाल के बेंट से चाचा की हत्या, आरोपित गिरफ्तार जेल।

17 hours ago 35
ARTICLE AD BOX

कोईलवर/भोजपुर। थाना क्षेत्र के सुरौधा टोक गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 29 जनवरी की देर शाम हुए हमले में मदन राय की मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी अनुसार आपसी विवाद मे चाचा ने भतीजा को लगड़ा बोल दिया था।जिससे गुस्साए भतीजे कलेक्टर राय उर्फ कलेक्टर कुमार (22 वर्ष) ने गुस्से में आकर कुदाल के लकड़ी के बेंट से ताबड़तोड़ वार कर दिया।जिससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना के बाद से गांव में अफरा-तफरी के साथ हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे उसी के गांव सुरौधा टोक का झाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल का बेंट भी बरामद कर लिया है।पुलिस ने स्थानीय थाना मे कांड संख्या 24/26 दर्ज कराते हुए आरोपित को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

सदर एसडीपीओ 2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया की आरोपी ने कोईलवर थाना में अपना स्वीकारोक्ति बयान दिया है।पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।इस घटना से गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।छापेमारी मे सदर एसडीपीओ 2 रंजीत कुमार सिंह, थाना प्रभारी नरोतम चन्द्र दरोगा जितेन्द्र तिवारी सहित अन्य कई पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।