बबुरा डीजे संचालक से लूटकांड के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार जेल।

4 months ago 306
ARTICLE AD BOX

बड़हरा।भोजपुर।बबुरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने डीजे संचालक से डीजे मशीन व नगदी रूपये के लूटकांड मे शामिल दो बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफतार दोनो बदमाश चातर गांव निवासी काशी बिंद के पुत्र रवि बिंद उर्फ रवि शंकर बिंद तथा फूहां सुरज नगर सेमरा टोला निवासी शिव मोहन पासवान के पुत्र बमबम पासवान बताया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनो आरोपित हथियार के बल ग्यारह मई को बबुरा सड़क पर डीजे संचालक से डीजे मशीन व नगदी रूपये का लूटकांड का अंजाम दिया था। जहां पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान करते हुए दोनो आरोपित को अलग अलग जगह से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि डीजे संचालक से लूटकांड के मामले में दो बदमाशो के गिरफतार कर जेल भेजा जा रहा है।छापेमारी मे थाना प्रभारी संजय कुमार दरोगा परशुराम सिंह सहित अन्य कई पुलिस बल मौके पर मौजूद थे।