जिलाधिकारी की पहल से विकसित सारण पुस्तकालय, छपरा का शीघ्र होगा शुभारम्भ।

1 year ago 487
ARTICLE AD BOX

- जिलाधिकारी ने इसकी तैयारियों/व्यवस्थाओं का स्वयं किया निरीक्षण।

 जिलाधिकारी श्री अमन समीर की पहल से छपरा में पूर्व से निर्मित भवन में  सारण पुस्तकालय की स्थापना की गई है।

    इस पुस्तकालय को सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत भारतीय स्टेट बैंक द्वारा विकसित किया गया है। 

   इस पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये सभी तरह की आवश्यक पुस्तकें , अखबार, मैगजीन आदि उपलब्ध रहेंगी। कोई भी छात्र/छात्रा यहाँ बैठकर अध्ययन कर सकते हैं।

   यहाँ पर पेयजल हेतु आरओ की सुविधा सहित शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

     जिलाधिकारी श्री अमन समीर ने शुक्रवार को इस पुस्तकालय भवन का स्थल निरीक्षण कर तमाम व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निदेश दिया।

   अतिशीघ्र इस पुस्तकालय का शुभारंभ किया जायेगा।