अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार आयोजित।

1 month ago 109
ARTICLE AD BOX

मशरक अंचल कार्यालय परिसर में भूमि से संबंधित जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सीओ सुमंत कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान मौजूद रहें। जनता दरबार के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। सीओ सुमंत कुमार ने बताया कि आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कुल 15 मामलों पर सुनवाई की गयी। कुछ मामलों में मामलों का आपसी सहमति के आधार से ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। वहीं कुछ में विपक्षी पार्टी को फिर से उपस्थित होने का नोटिस निर्गत किया गया।उन्होंने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों का समयबद्ध एवं शांतिपूर्ण समाधान करना है, ताकि छोटे-छोटे विवाद आगे चलकर बड़े विवाद का रूप न लें।