ARTICLE AD BOX
सारण्य महोत्सव के तत्वावधान में सारण्य महोत्सव के मजबूत स्तम्भ अमरेन्द्र सिंह की याद में श्रद्धान्जलि सभा का आयोजन सारण्य महोत्सव के अन्तर्राष्ट्रीय कार्यालय में किया गया। उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक श्रश्रद्धान्जली अर्पित की गई। सारण्य महोत्सव अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश राज ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा उनकी मृत्यु से हमें गहरा दुख हुआ है। स्वर्गीय अमरेन्द्र सिंह एक सच्चे समाजसेवी थे, जिन्होंने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने गरीबों, जरूरतमंदों और वंचितों के लिए काम किया और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया।
सारण्य महोत्सव महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने श्रद्धान्जलि देते हुए कहा स्वर्गीय अमरेन्द्र सिंह की समाजसेवा की भावना अद्वितीय थी। उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हमेशा समाज के लिए कुछ करने का प्रयास किया। उनकी निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना ने हमें प्रेरित किया और हमें समाज के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
डॉक्टर सम्पूर्णा नन्द सिंह ने कहा स्वर्गीय अमरेन्द्र सिंह ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम किया, जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण। डॉक्टर सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वह हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़े रहे और उनके अधिकारों के लिए लड़े। उन्होंने समाज में व्याप्त असमानता और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और समाज को अधिक न्यायपूर्ण और समान बनाने का प्रयास किया। सुभाष ओझा ने कहा आज हमें स्वर्गीय अमरेन्द्र सिंह की याद में उनके कार्यों को जारी रखने का संकल्प लेना चाहिए। हमें उनके आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और समाज के लिए काम करना चाहिए।
श्रद्धान्जलि सभा में अध्यक्ष चंद्र प्रकाश राज, महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, अमन कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉक्टर देवेश कुमार, शशी भुषण शाही, विनोद कुमार सिंह, डॉक्टर सम्पूर्णा नन्द सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, सुशील कुमार सिंह, सुभाष ओझा, पूर्व जिप सदस्य रूपेश सिंह, कुमार अर्नज, डॉक्टर सुरेश प्रसाद सिंह, लालू गुप्ता आदि ने श्रद्धान्जलि अर्पित किया।