ARTICLE AD BOX
बड़हरा।भोजपुर।प्रखंड अंतर्गत नुरपुर पोरहां गांव स्थित महुली घाट पंचायत सरकार भवन, आरा में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिससे सैकड़ों लाभार्थियों को सीधा लाभ मिला।
शिविर का आयोजन असरा, भोजपुर के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अरविंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, राज्य नागरिक परिषद, बिहार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एलिम्को (ALIMCO) द्वारा उपलब्ध कराए गए श्रवण यंत्र, बैसाखी, ट्राइसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा का अभिन्न हिस्सा हैं और सरकार उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। सहायक उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। आयोजन के सफल संचालन में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही।





















English (US)