ARTICLE AD BOX
आरा/बड़हरा (भोजपुर)।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम के तहत शनिवार को सिन्हा मंडल के सभी बूथ कार्यकताओं,मंडल पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकताओं का बैठक बलुआ मे संपन्न हुआ।
- कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए।
- कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना सिंह और संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राम अवतार सिंह ने किया।
बड़हरा विधायक ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुका है और हमे अपने-अपने बूथो को मजबुत करना है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विकास के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। समाज के सभी वर्ग भाजपा को पसंद करती है। केन्द्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार विकसित भारत और विकसित बिहार के संकल्प के साथ काम कर रही है।एनडीए की सरकार मे सभी क्षेत्रो मे विकास हो रहा है। हमे किसी के बहकावे मे नही आना है।
कार्यक्रम में बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह,विधानसभा संयोजक संजय तिवारी, विधानसभा पालक धीरज सिंह,जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी धनंजय तिवारी, शुभम पांडेय,संतोष सिंह संटु,दीपक तिवारी, टुकर सिंह,जितेन्द्र तिवारी, शिवदानी पांडेय,सौदागर बिंद,विवेक सिंह,संजीत कुमार सहित मंडल पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष सक्रिय कार्यकर्ता और बूथ के सैकड़ो प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।