एकमा में जन सुराज के बिहार बदलाव यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर।

4 days ago 313
ARTICLE AD BOX

सारण जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत आमडाढ़ी स्थित लच्छू ब्रह्म बाबा मैदान में 22 मई की संध्या पांच बजे से जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की एक महत्वपूर्ण जनसभा आयोजित होने जा रही है। सभा की तैयारी अंतिम चरण में है। सभा को लेकर जनमानस में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह जानकारी जन सुराज के सारण जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवम एकमा बिधान सभा के भावी उमीदवार विकास कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में दी। 

उन्होंने बताया कि यह सभा सिर्फ एक राजनैतिक आयोजन नहीं, बल्कि बिहार में बदलाव की आकांक्षा को स्वर देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि बिहार के गांव-गांव में जन सुराज की विचारधारा पहुंच रही है और लोग अब एक नई व्यवस्था की उम्मीद करने लगे हैं। प्रशांत किशोर ने अपने संदेश में कहा है कि यह यात्रा लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प है। उन्होंने याद दिलाया कि जेपी आंदोलन के बाद सत्ता में आए नेताओं ने अपने वादे भुला दिए, परिणामस्वरूप बिहार आज भी पिछड़ेपन से जूझ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि विगत 11 अप्रैल को गांधी मैदान में जन सुराज के भव्य कार्यक्रम को प्रशासन ने बाधित करने का प्रयास किया था, लेकिन अब वे खुद गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान सभी ने इस बात पर जोर दिया कि यह यात्रा शिक्षा, रोजगार, व्यवस्था और सुशासन के मुद्दे को लेकर बिहार में एक नई सोच को जन्म देगी।इस मौके पर मुख्य रूप से जनसुराज के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार गिरी,महासचिव रामनाथ माँझी, राजीव रंजन कुमार सिंह, अनुमंडल सचिव रामजी सिंह,चंचल सिंह,अर्जुन सिंह,श्री कांत सिंह मनु कुमार सहित जनसुराज के सैकड़ो कार्य कर्ता उपस्थित थे।