जिलाधिकारी के साप्ताहिक जनता दरबार में 150 से अधिक आवेदकों ने रखी अपनी समस्याएं।

1 month ago 78
ARTICLE AD BOX

- निराकरण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश।

छपरा, 31 जनवरी, 2026 जिलाधिकारी ने आज साप्ताहिक जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए 150 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना।इनमें से अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। इसके अलावा शिक्षा विभाग, विकास, भू-अर्जन,पंचायत, आपूर्त्ति, आईसीडीएस, आपदा, सेवांत लाभ आदि से संबंधित मामले थे। जिलाधिकारी ने इन मामलों के समयबद्ध निराकरण को लेकर सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया।