SSP सारण ने देर रात्रि नगर थाना का किया औचक निरीक्षण।

1 month ago 192
ARTICLE AD BOX

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा देर रात्रि में नगर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की स्थिति, थाना अभिलेखों का संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, हाजत, मालखाना, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा थाना में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने तथा विधि-व्यवस्था संधारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं थाना के कार्यों में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। सारण पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रतिबद्ध है।