कोईलव मे स्व.भिखारी ठाकुर सह लोक कलाकार की 54 वीं जयंती मनाई गई।

18 hours ago 76
ARTICLE AD BOX

कोईलवर। भोजपुर। 10/07/2025 सजग रचनाकार संस्थान ,बिहार के द्वारा स्थान:- पुराना हरिपुर,कोईलवर, भोजपुर मे" 10 जुलाई 2025 को लोककलाकार भिखारी ठाकुर जी की ,"54वां स्मृति दिवस" मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता सांस्कृतिक लोकस्वर के प्रधान सम्पादक पूर्व शिक्षक राजाराम सिंह प्रियदर्शीजी ने की एवं मंच संचालन सुनील कुमार सोनी जी ने की।इस अवसर पर प्रो० विजय कुमार कुशवाहा, दयाशंकर राय, शंकर भगवान शर्मा, कमलेश्वर प्रसाद मालाकार,, पूर्व मुखिया चंदा पंचायत श्री दयाशंकर प्रसाद,वर्तमान मुखिया चंदा पंचायत शिव शंकर राम, अराजपत्रित कर्मचारी संघ के भोजपुर जिला सचिव उमेश कुमार सुमन, राजद ग्रामीण प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सी.पी.चक्रवर्ती,सरस बिहार के कोषाध्यक्ष एवं समता ग्रुप बिहार, के सदस्या मंजू कुमारी, महानन्द सिंह, नारियों की मुक्ति के लिए चलाई लेखनी का संग्रह 'मुक्ति' के लेखक सुरेन्द्र शर्मा विशाल,कृष्णा ठाकुर ब्यास, जय प्रकाश ठाकुर मंजू कुमारी, अथाहजी पूर्व शिक्षक जगत भूषण सिंह, सरस बिहार के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप शर्मा,एवं सचिव अर्जुन कुमार ठाकुर ने ,"नेहिया लगाके चली गइनी कवना गलिया से,रहिया निहारे आंखी के कजरा सावरिया" से सबके मन को भावुक कर दिए। पूर्व शिक्षक विनोद कुमार सिंह,वंशरोपन साह, पवन कुमार,अनिल कुमार शर्मा, मनोज कुमार,प्रो० सियामती राय,प्रो०ब्रजेश कुमार राय इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।इसके बाद अध्यक्ष की अनुमति से सभा समाप्ति की घोषणा की गई।