विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर DM एवं SSP सारण द्वारा किया गया EVM वेयरहाउस का निरीक्षण।

9 months ago 849
ARTICLE AD BOX

दिनांक 05.06.25 को जिलाधिकारी सारण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), सारण द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत EVM वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वय अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा लॉजिस्टिक्स से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को EVM और VVPAT मशीनों की सुरक्षा, पारदर्शिता एवं समयबद्ध प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

निरीक्षण के पश्चात द्वय अधिकारियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वेयरहाउस परिसर में पौधारोपण भी किया गया।