पुलिस ने 5 घंटे में ही गुम हुए 5 साल के बच्चे को खोज निकाला, परिजनों ने ली राहत की सांस।

1 week ago 106
ARTICLE AD BOX

बच्चों की सुरक्षा को लेकर सारण पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का एक ताजा उदाहरण सामने आया है। मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में रिश्तेदारी में आया पानापुर थाना क्षेत्र के बलडीहा सतजोड़ा गांव निवासी विरेश राम का 5 साल का बेटा रौशन कुमार 26 जनवरी की दोपहर को लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बावजूद शाम तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों ने मशरक थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने ड्यूटी पर तैनात एसआई रितिकेश कुमार को जानकारी दी । ड्यूटी पर तैनात अधिकारी ने पुलिस जवानों व चौकीदारों के साथ तुरंत ही खोजबीन अभियान शुरू कर दिया। और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी मदद लेते हुए। बच्चे को इसुआपुर थाना क्षेत्र के बजरहिया से भटकते हालत में पाया। वहीं पहचान कराते हुए 5 घंटे के अंदर ही सकुशल बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस के इस कार्य को लेकर धन्यवाद दिया। बच्चे की मां ने बताया कि वह रिश्तेदारी में आई है वहीं पर गांव में पूजा देखने के दौरान गुम हो गया। बच्चे की सुरक्षित बरामदगी होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। इस प्रकार पुलिस की तत्परता से कुछ अनहोनी होने से पहले की बच्चे को उनके माता-पिता से मिला दिया गया।