DM व SP सारण ने मंडल कारा छपरा का किया निरीक्षण।

11 months ago 631
ARTICLE AD BOX

आज दिनांक- 01.04.2025 को मंडल कारा छपरा में जिलाधिकारी, सारण एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के नेतृत्व में निरीक्षण की गयी। निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष द्वारा जेल परिसर में कैदियों की सुरक्षा, जेल कर्मी की सतर्कता, सी०सी०टी०वी० कैमरों की स्थिति तथा अन्य व्यवस्था की जाँच की गयी। इस दौरान प्राप्त खामियों को दूर करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), भगवानबाजार थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।